पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी का एक वीडियो उनकी करतूत की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी जरार हैदर खान कैमरे पर कुवैत के एक प्रतिनिधि का पर्स चुराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। वीडियो में पाक अधिकारी टेबल पर रखे पर्स को उठाकर अपने कोट की पॉकेट में डालते हुए नजर आ रहे हैं।