बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर एक मनचले को फब्तियां कसना महंगा पड़ गया। मनचले ने जिस लड़की से पंगा लिया वो लेडी कॉन्स्टेबल निकली। सादी ड्रेस पहनी इस लेडी कॉन्स्टेबल ने पहले तो मनचले की कॉलर पकड़ी फिर पब्लिक के बीच ही जड़ दिए थप्पड़ पर थप्पड़। इसके बाद मनचले को थाने ले जाया गया जहां माफी मांगने और जुर्माना भरने के बाद उसे छोड़ दिया गया।