रामलीला आते ही बच्चों के बीच सबसे ज्यादा क्रेज हनुमान को लेकर होता है। और, शायद इसी क्रेज को भुनाने के लिए इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। ये वीडियो है तो वैसे पिछले साल का, लेकिन इस साल भी दशहरा आते आते ये वीडियो फिर से एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल तक कूदने लगा है।