ओडिशा के संभलपुर में एक हाथी गड्ढे में गिर गया। काफी कोशिशों के बाद इस हाथी को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। दरअसल, गड्ढे में पानी भरा हुआ था जिसकी वजह से बार-बार कोशिश करने के बाद भी ये हाथी बाहर नहीं निकल पा रहा था। जब वो बाहर आने की कोशिश करता फिसलकर गड्ढे में वापस जा गिरता। बाद में वन विभाग ने हाथी को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला।