राजधानी दिल्ली में रविवार रात नशे में टल्ली महिला ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज हंगामा किया। घटना ईस्ट दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के बाहर की है, जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। आरोप है कि महिला और उसका साथी जो कार चला रहा था, उसने आगे चल रही एक कार को टक्कर मारी।