भारत-चीन सीमा पर स्थित जादूंग और नेलांग गांव में जाड़ समुदाय के ग्रामीणों के आराध्य लाल देवता की एक दिवसीय वार्षिक पूजा और पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर बगोरी के ग्रामीण अपने पैतृक जादूंग गांव को दोबारा बसता देख भावुक हो उठे। साथ ही उन्होंने जादूंग की तर्ज पर नेलांग को भी दोबारा बसाने की मांग की। कहा कि इस क्षेत्र में इनर लाइन बाध्यताओं को समाप्त किया जाए।