फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जोशीमठ में खतरे में हजारों जिंदगी, हर तरह के निर्माण पर लगी रोक

Fri, 06 Jan 2023 12:10 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तराखंड के जोशीमठ में इस वक्त हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी है। गुजरते वक्त के साथ यहां रहने वाले लोगों पर मौत का साया बढ़ता जा रहा है। जमीन फट रही है। सड़क, मकान, होटल सब जगह दरारें पड़ गई हैं जो लगातार बढ़ती जा रही है। पूरे जोशीमठ में जमीन से पानी फूट रहा है। दरारों की वजह से घर झुक रहे हैं, लोग खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर है। अब तक 561 घरों में दरारें आ चुकी है इसिलए यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात पर खुद नजर बनाए हुए हैं। आज शाम को सीएम जोशीमठ के ताजा हालात पर हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं जिसमें सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें