फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- सरकार जल्द से जल्द कराना चाहती है पंचायत चुनाव

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत कविनगर के भाजपा मंडल के महामंत्री मोहित भारद्वाज के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपातकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को देश पर आपातकाल थोपा था। उन्होंने संंविधान की धारा 352 का दुरुपयोग करके लाखों लोगों को जेल में ठूस दिया था। यह लोकतांत्रिक नियमों के बिल्कुल विपरीत था। उन्होंने ऐसा स्वयं को बचाने के लिए किया था। आज हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि देश में कैसे लोकतंत्र की हत्या होती है। ताकि भविष्य में कोई भी शासक इस तरह की हिमाकत न कर सके। जिला पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराना चाहती है। वहां पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान, कविनगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, उदित अग्रवाल मैंथा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें