गाड़ी चलाते समय फोन ना चलाएं, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न चलें, नशे में वाहन न चलाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। 36वां सड़क सुरक्षा माह के तहत एमपी चौक पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक किया। मौके पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि नशे में वाहन चलाने से अक्सर हादसे हो जाते हैं, ऐसे में हमेशा वाहन चलाते समय नशे से दूर रहना चाहिए। कोतवाल काशीपुर हरेंद्र चौधरी ने बताया कि ई-रिक्शा व टैंपो चालकों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने को कहा गया है। यदि किसी सवारी का सामान रह जाए तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि सवारी का सामान उस तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा, सड़क हादसों से बचाव के उपाय व सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीएसआई अरुण कुमार, एसआई सीपीयू रमेश कुमार, एसआई हेमचंद्र सुयाल, जसवंत सिंह, नितेश पांथरी, जितेंद्र आदि रहे।