फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: ओडिशा से गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार

कई राज्यों की पुलिस को चकमा देकर ओडिशा से उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचे गांजा तस्कर को आईटीआई थाना पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी में कैंटर वाहन से 163 पैकेट में करीब 162.05 किग्रा गांजा बरामद किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहिया पुल पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कैंटर वाहन को रोका जिसमें चावलों के कट्टे भरे थे। तलाशी में चावल के 231 कट्टों के बीच में नौ बोरियों में 163 गांजे के पैकेट छिपाकर रखे थे। पूछताछ में आरोपी विक्की निवासी ग्राम भतगांव थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लेकर आया था जिसे काशीपुर क्षेत्र में सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें