फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: शहर की पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा शिव कॉरिडोर

रुद्रपुर के गंगापुर रोड पर मानस खंड कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित भव्य शिव कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए मेयर विकास शर्मा ने प्रशासनिक टीम के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण और सर्वे किया। मेयर का कहना है कि उनके आग्रह पर सीएम धामी ने गंगापुर रोड स्थित गोल्ज्यू मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए एक भव्य शिव कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया था। सोमवार को जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने ने अधिकारियों के साथ नगर निगम में बैठक की और फिर मौके पर जाकर निरीक्षण व सर्वे कार्य का जायजा लिया। मेयर ने इस परियोजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा शिव कॉरिडोर केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि रुद्रपुर की नई पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यह कॉरिडोर प्राचीन शिव मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर और नीलकंठ धाम को एक सूत्र में पिरोकर सर्वसमाज की आस्था का संगम बनेगा। यहां बंगाली, कुमाऊंनी और समस्त समाज की संस्कृतियों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मानवेंद्र समेत पर्यटन विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें