फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया टेलेंट फर्स्ट के सीजन पांच में नजर आएगी खटीमा की साक्षी, 31 अक्तूबर को टीवी चैनल पर होगा प्रसारण

खटीमा की 11वर्षीय साक्षी डांस कॉम्पिटिशन इंडिया टेलेंट फर्स्ट के सीजन पांच में नजर आएंगी। इस डांस कम्पटीशन का प्रसारण 30 अक्तूबर की रात टीवी चैनल पर होगा। एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने साक्षी की 12वीं तक की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है। मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी साक्षी वर्तमान में मां निर्मला व छोटे भाई सक्षम के साथ खटीमा में किराए पर रहकर सातवीं में पढ़ रहीं हैं। साक्षी का पिछले दिनों अंडर-14 योगा-प्रतियोगिता मे भी उत्तराखंड की ओर से नेशनल टीम के लिए चयन हुआ है। मां निर्मला ने बताया कि पुत्री की प्रतिभा को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसकी पढ़ाई, खेल व नृत्य प्रतिभा को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज साक्षी देशभर मे चल रहे इंडिया टेलेंट फर्स्ट के सीजन पांच के सेमी रनरअप मे पहुंच चुकी है। यह डांस कंम्पटीशन को लोग 30 अक्तूबर की रात टीवी चैनल पर देख सकेंगे। क्षेत्र का नाम रोशन करने पर शनिवार को पीडब्लूडी अतिथि गृह में साक्षी का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहां पर रंदीप सिंह पोखरिया, रमेश जोशी, जीवन धामी, बलदेव सिंह, पवन कुमार आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें