फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिंचाई विभाग ने माइनर पर तीन दशक पुराना अतिक्रमण किया ध्वस्त, कॉर्बेट होटल के स्वामी ने कर रखा था अस्थायी कब्जा

काशीपुर में एक होटल स्वामी ने लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करके उसपर लगभग 30-35 वर्ष से अस्थायी कब्जा कर रखा था। प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी से कब्जे को ध्वस्त करके माइनर को खोल दिया। इसके खुलने से शहरवासियों को काफी हद तक जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।शहर के बीच से होकर गुजरने वाली 3.025 किमी लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करने के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम ने डीपीआर तैयार की। केंद्र सरकार से 28.45 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद नहर को कवर्ड करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को सौंपी गई। सिंचाई विभाग और ठेकेदार कंपनी ने वर्ष 2024 में काम शुरू किया। मुरादाबाद रोड स्थित कॉर्बेट होटल के स्वामी ने माइनर के काफी हिस्से परिसर में लेकर उस पर 30-35 वर्ष से कब्जा कर रखा था। ऐसे में ठेकेदार कंपनी के सामने माइनर को कवर्ड करने की समस्या खड़ी हुई। एक मार्च को मेयर दीपक बाली ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समस्या के निस्तारण को लेकर निरीक्षण किया। कब्जे को देख मेयर ने सिंचाई विभाग से एसडीएम को लिखित शिकायत करने के लिए कहा। मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केशव सिंह, अवर अभियंता राजू कुमार, जिलेदार कमलेश कुमार दो जेसीबी लेकर कार्बेट होटल पहुंचे। यहां पर मोहम्मद कासिम नामक व्यक्ति ने टीम को कागज दिखाकर तमाम दलीलें दीं और दो दिन का समय मांगा। टीम ने कहा कि यह भूमि सरकारी दस्तावेजों में सिंचाई विभाग की है। इसके बाद दो जेसीबी मशीन से होटल परिसर के अंदर कवर की गई माइनर के स्लैब को ध्वस्त कर दिया। यहां पर विभाग के सीज पर्यवेक्षक जयकिशन शर्मा, सीजपाल आशुतोष आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें