फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का हुआ लोकार्पण,

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने 197.00 लाख की लागत से कृषि विभाग की नवनिर्मित क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया। प्रभारी मंत्री जोशी ने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा फर्टिलाइजर्स का उपयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो गई है। इस प्रयोगशाला में काश्तकारों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। इनकी भूमि में कितना नाइट्रोजन, फास्फोरस, मैग्नेशियम, पोटास, सल्फर, जिंक, आयरन, कॉपर आदि की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी। इस जांच के बाद किसान किस प्रकार की खाद का प्रयोग करेंगे, उसके लिए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। इससे किसानों को जानकारी रहेगी कि उनको अपनी जमीन में किस प्रकार की खादों का उपयोग करना है। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेहतर जानकारी से किसानों का उत्पाद और उनकी आय में वृद्धि होगी। कहा कि मोदी सरकार हो या धामी सरकार हो, हम लगातार किसानों की कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि सभी किसान अपने जमीनों का मृदा परीक्षण अवश्य कराएं और इस प्रयोगशाला का लाभ लेकर अपने उत्पादों और आय दोनों बढ़ाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें