जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओ, विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। साथ ही पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को स्टेट सीड्स एंड ऑर्गेनिक प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देगी। वहां गन्ना विकास सलाहकार समिति सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, विहिप के गो रक्षा दल प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, मेजर सिंह, धर्मपाल बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, गोल्डी सूरी, तेजप्रकाश शर्मा, सभासद सुशील वर्मा, जगदीश पांडेय, शुभम पांडेय, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।