तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रुद्रपुर कलक्ट्रेट कूच के आह्वान पर निकले किसानों को रास्ते में रोकने पर वे उग्र हो गए और बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने नैनीताल हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया।