फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किच्छा में पुलिस और गौ तस्कर की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

किच्छा के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर तस्लीम कुरेशी निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि तस्लीम बिना नंबर की बाइक पर कलकत्ता चौकी क्षेत्र में जा रहा था। रोकने पर उसने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी, हत्या, पशु चोरी और अन्य धाराओं में केस दर्ज है। उसके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही बाइक में बंधे बैग से  प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें