ऊधमसिंह नगर जिले के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक तीन ब्लॉक में 42 फीसदी मतदान हुआ है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शिमला पिस्तौर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों में निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने मतदाताओं के पहचान पत्र भी जांचे। इस दौरान मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने की हिदायत दी।