फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नीट पेपर लीक से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

बाजपुर। नीट और यूजीसी नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने एसडीएम की गैरमौजूदगी में कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने पेपर लीक होने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा देने और पेपरलीक के कारण आत्मघाती कदम उठाने वाले युवाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, पूर्व दायित्वधारी कदीर अहमद, अधिवक्ता सतनाम सिंह, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव हरभजन सिंह, सभासद महेश आशु, आदित्य चानना, पूरन बिष्ट, भूपेन्द्र कौर बेदी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें