फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे जनसेवा कार्यक्रम : जिंदल

हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Sep 2025 01:36 PM IST

रुद्रपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 सितंबर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिवस पर पार्टी सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है। सोमवार को जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने पखवाड़े की रूपरेखा साझा की। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। नगर के प्रमुख अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित ब्लड बैंक में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 21 सितंबर को मैराथन का आयोजन रुद्रपुर और खटीमा में किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए विशेष उपकरण वितरण कार्यक्रम भी पखवाड़े में होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता और सेवा भाव से भाग लें। वहां पर रामप्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, रोशन अरोड़ा, हरविंदर सिंह चुघ, प्रमोद मित्तल, विजय तोमर, मोर सिंह यादव थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें