रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग है कि उन्हें दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उन्हें तनख्वाह दी जाए। उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कई मांगों को लेकर परिसर में ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देने को लेकर डटी रहीं।