फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश से त्राहिमाम,तबाही की धार से परेशान उत्तराखंड

Tue, 19 Oct 2021 01:03 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बनकर टूटी है । अल्मोड़ा चमोली नैनीताल हरिद्वार हल्द्वानी ऋषिकेश सहित तमाम इलाकों में बारिश कहर बरपा रही है। कोसी नदी भी खतरे के निशान से कहीं ज्यादा ऊपर बह रही है। हल्द्वानी की तस्वीर वाकई डराने वाली है गोला नदी पर बना अप्रोच पुल पुल टूट गया है जिसकी वजह से आवागमन भी बाधित है। ऋषिकेष का त्रिवेणी घाट जो लोगों से गुलजार रहता था आज जलमग्न है। ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर बहुत ऊपर हो गया है। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तस्वीर बदरीनाथ हाईवे की है जहां इस गाड़ी को जेसीबी से निकाला जा रहा है पानी की धार में फंसी है गाड़ी की यह तस्वीर बयां कर रही है कि हालात कितने बुरे हैं।  मौसम विभाग ने 2 दिनों पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी। पिछले दिनों हुआ मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान सही था पूरा उत्तराखंड भारी बारिश से जूझ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें