फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक दिवसीय दौरे पर टिहरी पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह 

नई टिहरी में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह एक दिवसीय दौरे पर टिहरी जिले के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल पहुंचे।। वह यहां पत्रकार विनोद चमोली की महान गणितज्ञ संत स्वामी रामतीर्थ के जीवन पर आधारित पुस्तक का एसआरटी परिसर सभागार में विमेचन करने के मौके पर पहुंचे थे। परमहंस स्वामी रामतीर्थ ने विश्वभर में वेदांत के माध्यम से प्रेम और शांति का प्रचार-प्रसार किया था। स्वामी रामतीर्थ जीवन में कड़े ,संघर्ष के बाद गणित के प्रोफेसर बने और बाद में संन्यास लेकर टिहरी को अपनी कर्मभूमि और मोक्ष भूमि बनाया। स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों से दुनियाभर के सभी धर्मो के लोग प्रभावित हुए थे। यही कारण है कि सभी धर्मो के लोगों की उन पर समान प्रीति थी। मिस्र देश में उन्होने मस्जिद में फारसी में वेदांत पर व्याख्यान देकर एकता का पाठ पढाकर अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें