विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत कविल्ठा में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल तथा सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।