जिला मुख्याल स्थित गुलाबराय मैदान में 2 जनवरी से 6 जनवरी तक चलने वाले विधायक चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के समन्वयक से खेल महाकुंभ 2025-26 विधानसभा स्तर पर कराई जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने झंडा रोहण के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में सलामी लेकर, एवं मशाल दौड़ के साथ शुरू किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं का आगे लाना है। इससे पहले इसका न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग कर रहे है। इसमें अंडर-14 बालिका एव बालक वर्ग व अंडर-19 बालिका एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो वालीबॉल एवं पिट्ठू खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। जिसमें प्रथम पुरस्कार हर खेल में 500 रूपये द्वितीय पुरस्कार 400 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 300 रुपए का प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी सांसद चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे और सांसद चैंपियनशिप के बाद राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन स्थानीय स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण, खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।