फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। रुद्रप्रयाग में कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में रुद्रा कॉम्प्लेक्स से मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं अगस्त्यमुनि में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी और पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है, जिससे युवाओं का भरोसा टूटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें