रुद्रनाथ महोत्सव शीतकालीन यात्रा उत्सव में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर काॅलेज बेलनी रुद्रप्रयाग द्वारा गढ़वाल में पलायन क्यों झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। झांकी में पलायन में मुद्दे, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के साथ वर्तमान में जंगली जानवरों के आतंक आदि कारणों को बखूबी से दर्शाया गया था। विद्यालय के आचार्य शरद सिंह चौधरी ने बताया कि झांकी का मूल उद्देश्य पलायन की समस्या को इंगित कर इनके समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।