जखोली में सोमवार को असंगठित प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संगठित और असंगठित ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। वहीं कुल 108 ग्राम प्रधानों का भी इन्हें सहयोग मिला। बैठक में आए ग्राम प्रधानों ने कहा कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई ग्राम प्रधानों को अब तक शपथ नहीं दिलाई गई है और मोहर न मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रधानों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो 12 नवंबर से सभी प्रधान ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।