फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम यात्रा: अंतिम चरण में तैयारियां, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की प्रेसवार्ता

केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है और इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यह बात यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा।शुक्रवार को हुई इस संयुक्त वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 4 लाख 73 हजार 168 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। सोनप्रयाग में पंजीकरण केंद्र पूरी तरह तैयार है।स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुलभ संस्था के 245 और नगर निकायों के 200 से अधिक पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवास व्यवस्था के तहत करीब 50 प्रतिशत होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। हेली सेवाओं के लिए गुप्तकाशी और शेरसी से 2-2 तथा फाटा से 4 सेवाएं संचालित होंगी, जिनकी बुकिंग 11 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सड़क और यातायात को लेकर सिरोहबगड़ से गौरीकुंड तक मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यात्रा के लिए 3 सुपर जोन, 17 जोन और 47 सेक्टर बनाए गए हैं। मोबाइल पेट्रोलिंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवा और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि जाम की समस्या न हो। सुरक्षा के तहत बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जारी है और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अवैध मांस व शराब पर रोक पर लगातार कार्रवाई जारी है। साइबर ठगी रोकने के लिए 300 से अधिक फर्जी वेबसाइट और पेज बंद कराए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी टीमें अलर्ट मोड पर हैं। मंदिर में भीड़ प्रबंधन, टोकन सिस्टम का उचित प्रबंधन किया गया है। वहीं इस साल वीडियो और रील बनाना भी मंदिर परिसर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा प्रशासन का लक्ष्य इस बार की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें