नरकोटा के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिससे यातायात बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।मौके पर पहुंची एनएच की मशीनों ने तत्परता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। रात लगभग 11:45 बजे हाईवे को फिर से यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।