स्यालसौड़ में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर उक्रांद का आंदोलन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। बीते एक माह से क्रमिक अनशन चला रहा संगठन अब आमरण अनशन पर उतर आया है। शुक्रवार से ग्राम प्रधान नैलीकुंड मनोज वैष्णव ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने की शुरुआत रामचरितमानस पाठ से की गई।