फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें टक्कर के बाद युवक को सड़क पर गिरते दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। घायल युवक रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें