फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं का किया सम्मान

खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गोवर्धनपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर मे परिसर में जय खादर सामान्य ज्ञान सम्मान समारोह का शुभारंभ समाजसेवी अनीता चौधरी, शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि महाराज,मोनी बाबा व शिक्षक जोगिंदर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी खादर क्षेत्र शिक्षा को लेकर भी पिछड़ा हुआ है। इसे लेकर ही इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है, ताकि बच्चों को नया कुछ करने का मौका मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को ऐसी प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर नया कुछ करने की ललक पैदा हो। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर दिखाया कि खादर क्षेत्र में भी अनेक बहुमुखी प्रतिभा छिपी प्रतिभा है, अगर जरूरत है तो उन्हें मंच पर लाने की हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में लगभग 283 बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे बढ़ने का सूत्र भी दिया गया, ताकि वह आगे चलकर क्षेत्र प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर प्रतियोगिता में सफल आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, शिल्ड और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें