फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे राम हरे कृष्णा की धुन से गूंजी योगनगरी

नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला अंतर्गत मधुबन आश्रम की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कैलाश गेट से मंदिर होते हुए चंद्रभागा पुल मुख्य बाजार रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर जम कर नृत्य किया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज में बताया कि आश्रम की ओर से यह उनकी आठवीं जगन्नाथ यात्रा है। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों और राज्यों के कृष्ण भक्त और राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र की भी यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें