ऋषिकेश में मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस एवम खेल दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। खेल निदेशालय, उत्तराखंड के सौजन्य से एवम जिला प्रशासन देहरादून के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग देहरादून द्वारा क्रॉस कंट्री आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान, पूर्व वायु सेना अधिकारी एवं हॉकी खिलाड़ी डीपी रतूड़ी, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक नागेश राजपूत और पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जीवन सभी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि जिस भी क्षेत्र में रहे पूरी निष्ठा ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करें।