फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव, लोक नृत्य में मूनाकोट ब्लॉक को मिला पहला स्थान

प्रांतीय युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन टकाना स्थित रामलीला मैदान में किया गया। लोक गीत में विण, लोक नृत्य में मूनाकोट और एकल नृत्य में बेरीनाग विकासखंड की टीमों को पहला स्थान मिला। युवा महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से युवक और महिला मंगल दलों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ.जगदीश नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी और युवा महोत्सव के उद्देश्य बताए। इस महोत्सव में सभी आठविकासखंडों विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला के युवक और महिला मंगल दलों के साथ ही सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नृत्य, गीत आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। निर्णायक जर्नादन उप्रेती, प्रकाश रावत, नेहा भट्ट, राजीव जोशी संदीप पांडेय, हरीश कुमार रहे। संचालन नानू बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विभाग की ओर से बीओ हेमा पांडेय, गंगादेवी, दीपक चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें