फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: हिंदू जागरण मंच के नव नियुक्त प्रांत सूचना प्रमुख का किया स्वागत

हीरा मेहरा Updated Mon, 05 May 2025 02:27 PM IST

पिथौरागढ़ में हिंदू जागरण मंच के जिला महिला आयाम की प्रमुख स्वेता बिष्ट के नेतृत्व में नव नियुक्त प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी का पुष्प गुच्छ माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीपक तिवारी ने नव दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठन का आभार जताया। बीते दिवस हुई प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय संगठन अशोक प्रभाकर की उपस्थिति में कृष्ण बोरा प्रांत प्रमुख और कुमाऊं संगठन संभाग मोहन की ओर से घोषणा की गई थी। दीपक तिवारी ने हिंदू जागरण करने और संगठन के लिए समर्पित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। स्वागत करने वालों में नगर सह संयोजिका जानकी खाती, नगर सह संयोजक दीपक कापड़ी, जिला संयोजक तरुण जोशी, अल्मोड़ा जिला सह संयोजक सुमित भट्ट, लोहाघाट मिक्की शाह, मुन्नी ओली, शैलजा शाह, रोशन कांडपाल, अमन लुंठी, राहुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें