पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों ने पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में 50 वें दिन भी कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का निर्णय लेकर प्रदेश के उनके हितों की अनदेखी की है। सरकार सिर्फ वोट पाने के लिए सैनिकों की बात करती है। अब तक सरकार ने हमारी सुध नहीं ली है। सरकार की यह चुप्पी निराशाजनक है। दुर्भाग्य की बात है कि देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक आज सड़कों पर हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं ले लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में दयाल सिंह, गिरधर सिंह, उमेश फुलेरा, दीवान सिंह, श्याम विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।