फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क की मांग पर 40 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, किया प्रदर्शन; बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

पिथौरागढ़ जिले के मड़मानले क्षेत्र के धौलकांडा के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बना है। कहा यदि जल्द गांव के तोक ठुमरियाइजर तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे पंचायत और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। सीएम के गृहक्षेत्र मड़मानले के धौलकांडा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ठुमरियाइजर तक सड़क निर्माण की मांग वर्षों से कर रहे हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। सड़क न होने से गांव विकास से भी दूर है। पैदल चलना उनकी मजबूरी बन गया है। बीमारों और गर्भवतियों को भी डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पीएमजीएसवाई योजना के तहत गांव सड़क सड़क पहुंचाने की मांग के बाद भी कोई पहल नहीं हुई है। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द सड़क का निर्माण शुरू न होने पर पंचायत और विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में केशव दत्त पांडे, शिव दत्त, राजेंद्र प्रसाद, पूरन चंद्र, गोपाल दत्त पांडे, केदार दत्त, माया प्रसाद पांडे, नवीन चंद्र सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें