फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित

गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Mar 2026 04:29 PM IST

पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर मांगों पर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इंजीनियरों के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित होने लगा है। सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य अटक गए हैं तो अन्य निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु ढाल सहित अन्य विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने संघ भवन में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान और निगम का एकीकरण और राजकीयकरण करने सहित अन्य मांगों पर संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व में सीएम और मुख्य सचिव ने सभी मांगों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। अब तक इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में मजबूरन हमें कामकाज छोड़कर हड़ताल करनी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप नेगी, शाखा अध्यक्ष मनीष पंत, सचिव मनोज उपाध्याय, ऋषभ शाह, गुंजन, मंगला, संजय वर्मा, महिमा पंगरिया, दिनेश जोशी, विनीता परिहार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें