फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 250 दिव्यांगों को बांटे सहायता उपकरण

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विकास भवन परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग ने 250 दिव्यांगों को सहायता उपकरण बांटे। सहायता उपकरण पाने के लिए कोई दिव्यांग परिजनों की पीठ पर तो कोई वाहन से लंबा सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचा। विकास भवन परिसर में लगे शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल और डीडीओ रमा गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। समाज कल्याण अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि जिले भर के 250 दिव्यांग शिविर में पहुंचे। दिव्यांगता को हराकर स्वरोजगार करने वाली राधिका मेहता को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांगों को 82 बैशाखी, 15 व्हील चेयर, 49 कानों की मशीन, 10 वॉकर और 30 छड़ी बांटी गईं। वहीं 18 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें