श्रीनगर। स्मार्ट मीटर को लेकर शहर के व्यापारियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को व्यापार सभा के पदाधिकारियों के साथ कई व्यापारी विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायत की। उनका आरोप था कि कई प्रतिष्ठानों में दुकानदार की सहमति के बिना ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। व्यापारी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले की अपेक्षा अधिक आ रहा है।