श्रीनगर नगर निगम के बोर्ड गठन के एक वर्ष पूर्ण हो गया। इस अवसर पर पीपल चौंरी क्षेत्र में संकटमोचन सेवादल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड का पाठ हुआ। आयोजन में नगर निगम के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और नगर की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की।