फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रमिक विरोधी नीतियों, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण और श्रमिक कानूनों में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन

श्रमिक विरोधी नीतियों, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण और श्रमिक कानूनों में बदलाव के विरोध में बृहस्पतिवार को श्रीनगर में सीटू से जुड़े रेलवे प्रोजेक्ट डुगरीपंथ-श्रीनगर के कर्मचारियों ने एक दिवसीय दिन-रात्रि हड़ताल की। यह हड़ताल ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में आयोजित की गई। सुबह बदरी-केदार धर्मशाला से गोला बाजार तक रैली निकाली गई। इसके बाद गोला पार्क में सभा का आयोजन किया गया जिसमे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व आशीष रावत (अध्यक्ष, रेलवे प्रोजेक्ट मजदूर संघ, सीटू) और नितिन मलेठा (प्रदेश अध्यक्ष, एसएफआई) ने किया।सभा को संबोधित करते हुए आशीष रावत ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए चार श्रमिक विरोधी कानून तत्काल वापस लिए जाएं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें