फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक, 20 नए फोटोग्राफरों ने ग्रहण की सदस्यता

श्रीनगर। फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 20 नए फोटोग्राफरों ने सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह रावत ने की।बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ ही फोटोग्राफरों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से गौरव नेगी को सोसाइटी का सचिव और नीरज रावत को मीडिया प्रभारी चुना गया। पदाधिकारियों ने बताया कि शेष पुरानी कार्यकारिणी पूर्ववत कार्य करती रहेगी।बैठक में फोटोग्राफरों से जुड़े विषयों और संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने एकजुट होकर फोटोग्राफरों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने और नए फोटोग्राफरों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें