फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: संत निरंकारी मिशन की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ के छठे चरण का शुभारंभ

Alka Tyagi Updated Sun, 23 Aug 2026 08:23 PM IST

श्रीनगर। संत निरंकारी मिशन की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ के छठे चरण के शुभारंभ पर रविवार को श्रीनगर इकाई की ओर से एंजल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। मिशन से जुड़े श्रद्धालु और स्वयंसेवकों ने रोपे गए पौधों की पांच वर्ष तक देख-भाल करने का संकल्प लिया। मिशन इकाई के मीडिया प्रभारी गम्मा सिंह ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को जीवन-मूल्य के रूप में स्थापित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें