श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में शनिवार को अशोक वाटिका लीला का मंचन किया गया। इसमें रावण द्वारा अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता को समझाने और अपने पक्ष में करने के प्रयास का प्रसंग दिखाया गया। वहीं, माता सीता ने रावण के सभी प्रलोभनों को ठुकराते हुए भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और विश्वास प्रकट किया।