हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के एक्टिविटी सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कोलकाता हार्ट क्लीनिक एंड हेल्थ हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण मंडल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैफाली राय, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. उन्नति और फिजिशियन डॉ. राजकुमार स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रशांत मैठाणी भी शिविर में सेवाएं दे रहे हैं।