करवा चौथ पर्व पर श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे।