फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में भूस्खलन पीड़ितों का फूटा गुस्सा, NH विभाग के खिलाफ एफआईआर की मांग

रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:46 PM IST

देवप्रयाग में बस अड्डे के ऊपर हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्होंने मौके पर पहुंची एसडीएम नीलू चावला के सामने नेशनल हाईवे विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई। पीड़ितों ने एनएच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएच के जेई अभिषेक और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें बड़ी मुश्किल से सड़क से हटाया, लेकिन प्रदर्शनकारी थाने परिसर में धरने पर बैठ गए। पीड़ितों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से खतरे की चेतावनी के बावजूद एनएच ने उचित सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान पत्थर का कमजोर पुस्ता बनाकर खानापूर्ति की गई, जिससे यह आपदा हुई। एसडीएम ने सभी पत्राचार की प्रतियां मंगवाकर जांच का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और घरों की स्थिति को संभालना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें